StateUttar Pradesh

एक तो चोरी दूसरा सीनाजोरी… विजलेंस टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, BJP नेता ने थाने में काटा बवाल!

वाराणसी, 28 सितंबर, 2024:

अंशुल मौर्य,

भाजपा कार्यकताओं ने शुक्रवार देर रात को भेलूपुर स्थित बिजली विभाग के विजलेंस टीम कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां पर विजलेंस की टीम पहुंची और वहां पर बिजली विभाग द्वारा ही हटाए गए मीटर को देखकर कहा कि यहां पर बिना मीटर के बिजली चल रही है और 30 हजार रुपये लेने का दवाब बनाया।

जब भाजपा नेता ने अपना परिचय दिया तो विजलेंस की टीम लौट आई और मुकदमा दर्ज करा दिया। जबकि विजलेंस की टीम का दावा है कि मौके पर बिना मीटर के ही बिजली जलाई जा रही थी और सारी चीजों की वीडियोग्राफी करने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:

हंगामे की सूचना पर विजलेंस सीओ एवं भेलूपुर पुलिस भी पहुंच गयी थी। घंटों चली पंचायत के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने फुलवरिया के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्रा ने कहा कि उनके यहां पर मीटर खराब हो गया था। इसकी सूचना उन्होंने फुलवरिया जेई विकास दुबे को दी। उनका दावा है कि जेई ने लाइनमैन को भेजा और मीटर खराब बताते हुए वहां से लाइन काटकर जोड़ दिया।

Advertisement

कहा कि जल्द ही आपके यहां पर नया मीटर लगा दिया जायेगा। भाजपा नेता ने कहा कि मीटर से लाइन काटते समय वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसके कुछ दिन बाद 26 सितंबर को वहां पर विजलेंस के एक दरोगा और दो सिपाही पहुंचते हैं और कहते है कि यहां पर बिना मीटर के ही बिजली जलाई जा रही है।

भाजपा नेता का दावा है कि उनसे 30 हजार रुपये की मांग की गयी। इस पर उन्होंने अपना परिचय दिया और यह सुनकर विजलेंस की टीम वापस लौट गयी और रात में बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा नेता एवं कार्यकता विजलेंस कार्यालय पहुंच गये और जेई पर कार्रवाई की मांग को लोकार हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची विजलेंस टीम की सीओ एवं बिजली थाना प्रभारी ने कार्यकताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद वहां पर भेलूपुर पुलिस पहुंची और जेई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। इसके बाद जाकार कार्यकर्ता शांत हुए।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी : रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में मिला अवैध कब्जा, एनिमल हाउस पर गरजा बुलडोजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link