Uttar Pradesh

अमेठी में सोलर बैटरी फटने से पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

आदित्य मिश्र

अमेठी, 11 जून 2025:

यूपी के अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 62 वर्षीय पूर्व सैनिक नवरंग सिंह की सोलर बैटरी विस्फोट में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 58 वर्षीय पत्नी अनुसुइया सिंह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, घर में लगी सोलर बैटरी में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि नवरंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में बैठी उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गईं। घटना के समय घर में बहू लालित सिंह, नाती सक्षम और लक्ष्य, तथा नातिन आयुषी सिंह भी मौजूद थे, हालांकि वे सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के भाई उदय भान सिंह ने बताया कि सब लोग घर में बैठे थे, तभी इनवर्टर फटा और यह हादसा हो गया।

Advertisement

नवरंग सिंह 2008 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और खेती-बाड़ी कर जीवन यापन कर रहे थे। परिवार गहरे सदमे में है।

ये भी पढ़ें  अगर मुझे नर्क और पाकिस्तान में से किसी एक को चुनना पड़े तो में नर्क को चुनूंगा : जावेद अख्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link