National

ऑस्ट्रियाई स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर दी जान

नई दिल्ली, 11 जून 2025

मंगलवार को ऑस्ट्रिया के ग्राज़ में एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने इस भयानक घटना को अंजाम दिया और फिर बाद में खुद को भी गोली मारकर उसने आत्महत्या कर ली।  शहर की मेयर एल्के काहर ने इस घटना को “भयानक त्रासदी” बताया, जिसमें छात्र और कर्मचारी दोनों मारे गए।

सामूहिक गोलीबारी की घटना बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेनगैस हाई स्कूल में हुई। इस दर्दनाक घटना के बाद आरोपी शूटर का शव कथित तौर पर स्कूल के शौचालय में मिला जहां उसने खुद को गोली मार ली। शूटर का नाम और अन्य विवरण अभी तक ज्ञात नहीं है, लेकिन पुलिस का मानना ​​है कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हाई स्कूल में कई गोलियों की आवाजें आने की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता सबरी योर्गुन ने कहा, “सुबह 10 बजे फोन आने के बाद हाई स्कूल में विशेष बल के जवानों को भेजा गया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत पूरे स्कूल को खाली करा लिया और छात्रों और कर्मचारियों दोनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि हमले में मारे गए मृतकों में नौ छात्रों और एक शिक्षक शामिल है। घटना के दौरान कम से कम दस अन्य घायल हो गए, जिन्हें पास के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। यूरोपीय संघ की प्रवक्ता पाउला पिन्हो ने कहा कि “हम पीड़ितों के परिवारों और ऑस्ट्रिया के ग्राज़ शहर के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं। हम एक स्कूल में हुई इस भयावह घटना के बाद स्पष्टता की मांग करते हुए शोक में एक साथ खड़े हैं।” ग्राज़, 300,000 से ज़्यादा की आबादी वाला शहर है, जो देश की राजधानी वियना से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  तहव्वुर राणा को हो सकती है फांसी, मृत्युदंड तय करने में न्यायपालिका के सामने कोई बाधा नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link