Business

रुपया मजबूत लेकिन बाजार हुआ कमजोर, निफ्टी-सेंसेक्स का मूड अचानक क्यों हुआ डाउन?

दो दिनों की जबरदस्त तेजी के बाद आज शेयर बाजार अचानक फिसल क्यों गया? सेंसेक्स-निफ्टी के गिरते ही निवेशकों में सवाल बढ़ गए हैं, जबकि दूसरी तरफ रुपये ने हल्की मजबूती दिखाकर सबको चौंका दिया है।

बिजनेस डेस्क, 21 नवंबर 2025

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की सुबह हल्की सुस्ती दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी दो दिन की तेजी के बाद थोड़े नीचे आए। BSE सेंसेक्स 285.28 अंक गिरकर 85,347.40 पर और NSE निफ्टी 82.6 अंक गिरकर 26,109.55 पर खुला। बाजार की हल्की गिरावट ने निवेशकों की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी है।

रुपया हुआ थोड़ा मजबूत

विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेश के कारण रुपये ने शुरुआती नुकसान से उबरते हुए 88.63 रुपये प्रति डॉलर की मामूली बढ़त दिखाई।

क्या है सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स में ICICI Bank, Adani Ports, Tata Steel, Power Grid और Eternal प्रमुख रूप से पिछड़ते रहे। वहीं Mahindra & Mahindra, Tata Motors Passenger Vehicles, Titan और Asian Paints लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

दक्षिण कोरिया का KOSPI, जापान का Nikkei 225, शंघाई का SSE Composite और हांगकांग का Hang Seng सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। कोस्पी 3 प्रतिशत से ज्यादा नीचे और निक्केई 225 दो प्रतिशत से अधिक गिरा।

अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रहे। Nasdaq Composite में 2.15 प्रतिशत, S&P 500 में 1.56 प्रतिशत और Dow Jones में 0.84 प्रतिशत की गिरावट आई।

बाजार में अस्थिरता

GeoZit Investments के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट VK Vijaykumar ने कहा कि बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। Nasdaq में कल 2.15 प्रतिशत की गिरावट, इंट्रा-डे पीक से 4.4 प्रतिशत नीचे थी। ऐसे संकेत आगे और उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा करते हैं।

ब्रेंट क्रूड का भाव और एफआईआई-डीआईआई निवेश

वैश्विक तेल मानक Brent Crude का भाव 1.26 प्रतिशत गिरकर 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को विदेशी निवेशकों (FII) ने 283.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशकों (DII) ने भी 824.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

गुरुवार को सेंसेक्स 446.21 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,632.68 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 615.23 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 85,801.70 पर पहुंचा। निफ्टी भी 26,246.65 अंक के अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 26,192.15 अंक पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button