Lucknow CityNationalUttar Pradesh

संजय सिंह का सरकार पर पलटवार, बोले- मुझे डराने की कोशिश मत करो… मंदिर तोड़ने वालों पर कार्रवाई करो

मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर केस दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए सरकार को कटघरे में किया खड़ा

लखनऊ, 18 जनवरी 2026:

यूपी के वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को कथित रूप से तोड़े जाने के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद संजय सिंह ने सरकार पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

संजय सिंह ने लिखा कि मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में मणिकर्णिका घाट को तहस नहस किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कई मंदिरों को तोड़ा गया और काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाली माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया।

आप सांसद ने कहा कि इस कार्रवाई का विरोध केवल उन्होंने ही नहीं किया बल्कि काशी के साधु-संतों, अहिल्याबाई होलकर के परिवार और यहां तक कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी इसका विरोध दर्ज कराया। इसके बावजूद सरकार ने कथित रूप से दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी।

संजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए, न कि सच बोलने वालों को डराने की कोशिश। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं। अपनी बात आगे भी मजबूती से रखते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button