DelhiLucknow City

वांगचुक के सत्याग्रह को अखिलेश का खुला समर्थन, फोन पर हाल जाना, भाजपा पर लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता से अखिलेश यादव ने अनशन तोड़ने की अपील की, बोले- स्वास्थ्य लाभ लेकर नई ऊर्जा के साथ फिर आंदोलन में जुटें

लखनऊ, 15 जुलाई 2026:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 दिन से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चिंता जताई है। अखिलेश यादव ने वांगचुक से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके सत्याग्रह को खुला समर्थन दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अखिलेश ने कहा कि उन्होंने विश्वविख्यात सोनम वांगचुक से फोन पर बात की और उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों और परिवार की भी यही आकांक्षा है कि वांगचुक अपने नैतिक बल को सुरक्षित रखें। कुछ दिनों तक स्वास्थ्य लाभ लें और नई ऊर्जा के साथ आगे के आंदोलनों में जुटें।
sonam-wangchuk-jantar-mantar-protest-akhilesh-yadav-support-fast-health-update (2)

सपा प्रमुख ने कहा कि सोनम वांगचुक के नैतिक बल की देश को आवश्यकता है। उन्होंने उनसे देशभर में हो रहे आंदोलनों को व्यापक बनाने और जन-एकजुटता की मजबूत कड़ी बनाने का भी आग्रह किया। अखिलेश ने अपने पोस्ट में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे ‘नकारात्मक, बेईमान, लोकतंत्र विरोधी और सांप्रदायिक’ बताया।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने नीट परीक्षा घोटाले और मंदिर में चोरी की घटना का जिक्र करते हुए इसे ‘गहरा दिव्य संकेत’ बताया और चिकित्सा व धर्म के मनोवैज्ञानिक संबंध की बात कही। अखिलेश ने दावा किया कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर दुनियाभर का मीडिया चिंतित है। इससे भाजपा शासन में भारत की लोकतांत्रिक छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने वांगचुक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मलिहाबाद थाने के पास ‘गौरव द्वार’ उखाड़े जाने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर प्रदर्शन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button