Entertainment

नई तकनीक से शूट हुए ‘वाराणसी’ के खास सीन… भारतीय सिनेमा में आएगा बड़ा बदलाव

स्टेट ऑफ द आर्ट मोशन कैप्चर तकनीक से तैयार किए गए सीक्वेंस, 2027 में रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 25 फरवरी 2026:

मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि फिल्म के कई अहम सीन नई और आधुनिक तकनीक के जरिए शूट किए गए हैं। उनका मानना है कि यह तकनीक भारतीय फिल्ममेकिंग के तरीके को बदल सकती है।

नई तकनीक से बदलेगा कहानी कहने का अंदाज
राजामौली ने बताया कि स्टेट ऑफ द आर्ट मोशन कैप्चर सेटअप के इस्तेमाल से फिल्म निर्माण में नई संभावनाएं खुली हैं। इस तकनीक की मदद से वाराणसी में फिल्माए गए महत्वपूर्ण सीक्वेंस को बेहद वास्तविक और प्रभावशाली बनाया गया। उनके अनुसार इससे फिल्मकार अपनी कल्पना को पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से पर्दे पर उतार सकेंगे।

WhatsApp Image 2026-02-25 at 12.47.25 PM

यह आधुनिक मोशन कैप्चर सुविधा हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में तैयार की गई है। इसे अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी के अन्नपूर्णा स्टूडियो और निर्माता शोबू यारलागड्डा की मिहिरा विजुअल लैब्स ने मिलकर विकसित किया है। इस प्रोजेक्ट में हॉलीवुड की टेक्नोलॉजी कंपनी एनिमेट्रिक फिल्म डिजाइन ने भी तकनीकी सहयोग दिया है। राजामौली इससे पहले यहां भारत की पहली डॉल्बी सिनेमा प्रोसेसिंग सुविधा भी लॉन्च कर चुके हैं।

फिल्म ‘वाराणसी’ सात अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म तकनीक और कहानी दोनों स्तर पर नया अनुभव देगी।

इससे पहले राजामौली ने आरआरआर का निर्देशन किया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था और भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button