Lucknow City

सुब्रत राय फैमिली का सहारा शहर से प्रस्थान : स्वप्ना रॉय ने कई गाड़ियों में निकला ‘व्हाइट हाउस’ का सामान

नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद आलीशान महल से अपना घरेलू सामान बाहर निकाला, जमीन पर विधानभवन निर्माण की अटकलों ने बढ़ाई हलचल

लखनऊ, 24 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की जमीन छिनने के बाद सहारा इंडिया ग्रुप के कर्ताधर्ता रहे सुब्रत राय की पत्नी स्वप्ना रॉय ने वहां बने अपने सपनों के महल से पूरी प्रस्थान कर दिया। उन्होंने नगर निगम की अनुमति प्राप्त करने के बाद व्हाइट हाउस से अपना घरेलू सामान बाहर निकाला। अक्टूबर में सहारा शहर के सील होने के बाद उन्हें परिसर खाली करना पड़ा था।

सूत्रों के अनुसार स्वप्ना रॉय स्वयं मौके पर पहुंचीं और छह वाहनों में घरेलू सामान, दवाएं, किताबें और अन्य निजी वस्तुएं बाहर ले जाई गईं। पूरी प्रक्रिया के दौरान नगर निगम की टीम मौजूद रही। उसने वीडियोग्राफी की, सामान की सूची बनाई और रिकॉर्ड में दर्ज भी किया। अधिकारियों के मुताबिक सीलिंग के बाद कई बार सामान निकालने की अनुमति दी गई है। सभी गतिविधियों का दस्तावेजी रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

इसके साथ सहारा शहर की 170 एकड़ भूमि को लेकर नए कयास तेज हैं। चर्चा है कि इस विशाल परिसर में नया विधानभवन बनाने पर विचार चल रहा है। इसी संदर्भ में एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) ने सर्वे कराया है और अधिकारियों ने भी साइट निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार 1995 में यह जमीन लीज पर दी गई थी, जिसे शर्तों के उल्लंघन के कारण बाद में निरस्त कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

नगर निगम ने पहले ही परिसर में रहने वालों को सामान निकालने की चेतावनी दी थी लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते स्वप्ना रॉय जल्दबाजी में बाहर चली गई थीं। अब आधिकारिक अनुमति मिलने के बाद सामान निकालने की यह प्रक्रिया पूरी की गई है।

ये भी पढ़ें  राजस्थान : 12वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, छोटे भाई के साथ किराए के घर में रहता था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button