Lucknow City

Teacher’s Day पर CM योगी का संदेश : काशी से नैमिषारण्य तक गिनाई UP की हजारों साल पुरानी ज्ञान परंपरा

ज्ञान की धरती से नई पीढ़ी तक ‘नया भारत’ गढ़ने का संदेश, योगी ने वीडियो में बताई शिक्षकों की बड़ी भूमिका, 5 हजार साल पुरानी विरासत से आधुनिक शिक्षा तक का उल्लेख

लखनऊ, 5 सितंबर 2026:

शिक्षक दिवस के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की गौरवशाली ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के बीच मजबूत सेतु बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए सेल्फी वीडियो में कहा कि प्रदेश की विशिष्ट ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ही ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रहा है। काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया तो सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश देकर मानवता को नई दिशा दी। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज भी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्राचीन ज्ञान धारा के दूसरे महत्वपूर्ण केंद्रों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि करीब पांच हजार वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत का प्रथम वाचन किया था। वहीं नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। इसी धरती से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराओं का विकास हुआ।

ये भी पढ़ें:

योगी ने कहा कि आज के शिक्षक इसी हजारों वर्ष पुरानी विरासत को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व केवल ज्ञान देना नहीं अपितु विद्यार्थियों को संस्कार, दृष्टि और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना भी है। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें  UP में बारिश का कहर, सरकार अलर्ट : नुकसान का आकलन कर 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button