Barabanki City

चार दिन पूर्व शहर से लापता हुआ था बुजुर्ग…हाईवे पर जमुरिया नाले में मिला शव

कंपनीबाग में किराए के मकान में रहते थे अब्दुल आरिफ, तलाश कर निराश हुई पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बाराबंकी, 27 जनवरी 2026:

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर देवा तिराहे के निकट स्थित जमुरिया नाले के पास एक बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसके बाद उसकी पहचान 61 वर्षीय अब्दुल आरिफ के रूप में हुई। वह बीते चार दिनों से लापता थे।

पुलिस ने नगर कोतवाली में पहले से दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान कंपनी बाग निवासी अब्दुल आरिफ के रूप में हुई। उनकी पत्नी अफसरजहां ने 24 जनवरी को पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिजनों के मुताबिक, अब्दुल आरिफ लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। वह 23 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। बताया गया कि अब्दुल आरिफ मूल रूप से मैला रायगंज के रहने वाले थे और फिलहाल कंपनी बाग क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आवास विकास व सिविल लाइन चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button