Raebareli City

माफी मांगता रहा दुकानदार… युवती करती रही मारपीट, जानिए रायबरेली का ये वायरल मामला

रायबरेली के रतापुर चौराहे पर पैसे के विवाद में एक युवती द्वारा फास्ट फूड दुकानदार से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है

विजय पटेल

रायबरेली, 22 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक युवती ने फास्ट फूड दुकानदार के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि यह घटना रतापुर चौराहे की है, जहां देर रात हंगामे का माहौल बन गया।

पैसे के विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, रतापुर चौराहे पर स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर युवती और दुकानदार के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने दुकानदार के साथ हाथापाई शुरू कर दी। दुकानदार बार-बार माफी मांगता और खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन युवती का गुस्सा थमता नहीं दिखा।

WhatsApp Image 2026-01-22 at 3.44.49 PM

मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया वीडियो

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया और लोग सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को लेकर मिल एरिया थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button