Raebareli City

ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली का खुलासा…यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो और ड्राइवर सस्पेंड

एसटीएफ ने किया था गोरखधंधे का भंडाफोड़, एआरटीओ रायबरेली व फतेहपुर के साथ स्टॉफ के खिलाफ दर्ज कराई गई थी एफआईआर, अब तक होमगार्ड समेत 5 लोग जा चुके हैं जेल

रायबरेली, 29 नवंबर 2025:

ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली के मामलों में रायबरेली में बड़ी कार्रवाई की गई है। शासन ने एआरटीओ में तैनात यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) रेहाना बानो और उनके ड्राइवर नौशाद को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

ये गोरखधंधा तब सामने आया जब एसटीएफ ने ओवरलोड वाहनों से वसूली का इनपुट मिला था।अभियान चलाते हुए एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज, पीटीओ रेहाना बानो, उनके ड्राइवर और अन्य कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जांच में पाया गया कि ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के नाम पर 5,000 रुपये प्रति वाहन की अवैध वसूली की जा रही थी।

एसटीएफ को दलालों के मोबाइल से 114 ट्रकों की सूची मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहित सिंह और उसका साथी सुनील यादव ट्रकों से पैसे वसूलते थे। प्रति ट्रक 5,000 रुपये में से 500 रुपये दलालों को दिए जाते थे, जबकि शेष रकम परिवहन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचती थी। एसटीएफ ने मोहित सिंह को लालगंज क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो समेत पकड़ा। उसके पास से 114 ट्रकों की सूची, कई एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, चेकबुक और नकद बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें:

इस मामले में रायबरेली के एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज और पीटीओ रेहाना बानो मुख्य आरोपी हैं। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। इनके अलावा नौशाद (दीवान), सुशील (ड्राइवर), फतेहपुर की एआरटीओ पुष्पांजलि, चालक सिकंदर, पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी, अशोक तिवारी, सुनील यादव और मिथुन समेत कई कर्मचारी आरोपी बनाए गए हैं।

लालगंज कोतवाली और डीह थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक एक होमगार्ड सहित कुल पांच लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच आगे भी जारी है। फिलहाल पीटीओ और डाइवर को सस्पेंड करने के बाद अन्य आरोपियों पर भी जल्द गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  रायबरेली के जिला अस्पताल में लगी आग, धुआं उठते ही मरीजों व तीमारदारों में मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button