CrimeUttar Pradesh

नाबालिग से रेप कर वायरल किया था वीडियो… पुलिस ने आरोपी को गोली मारकर दबोचा

मयंक चावला

आगरा, 22 अगस्त 2025 :

आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र स्थित संजय प्लेस में नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल आरोपी के दूसरे फरार साथी की तलाश जारी है।

बता दें कि बीते सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था और कुछ लोगों के हंसने की आवाज़ भी उस वीडियो में आ रही थी। वह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया। वीडियो संजय प्लेस की स्काई टावर का बताया गया। पुलिस ने जब वीडियो की पड़ताल शुरू की तो पता चला कि गुफा मॉडल शॉप संजय प्लेस के बाहर से तीन चार युवक एक नाबालिग को बहाने से अपने साथ ले गए और घटना को अंजाम दिया। इसमें एक युवक ने रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस की जांच पड़ताल में वीडियो बनाने का स्थान संजय प्लेस की एक मार्केट का निकला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की मदद से पीड़िता का पता लगाया और इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया।

एसीपी ने बताया कि संदिग्ध लोगों के खिलाफ संजय प्लेस क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो वह नहीं रुका और भागने लगा। जब पुलिस ने युवक का पीछा किया तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी। आरोपी की पहचान जुनैद निवासी अब्बू लाला की दरगाह के पास थाना न्यू आगरा के रूप में की गई। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा किया। जुनैद को पुलिस ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस अब उसके दूसरे साथी आसिफ की तलाश जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button