Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री मांडविया से मिले सीएम धामी… उत्तराखंड में खेलों के उत्थान पर मांगा सहयोग

देहरादून/नई दिल्ली, 22 अगस्त 2025:

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान धामी ने खेल महाकुंभ से प्रदेश को मिली नई पहचान का जिक्र कर प्रदेश में स्थापित पहले खेल विश्वविद्यालय को देश का अग्रणी संस्थान बनाने के लिए आर्थिक सहायता और सहयोग मांगा।

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य में खेलों के व्यापक विकास, उच्च स्तरीय खेल अवस्थापना के निर्माण और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में मिले केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर कहा कि इस खेल महाकुंभ ने उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दी है। राज्य ने स्वयं को एक ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधा, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आईस स्केटिंग रिंग संचालन, टिहरी में साहसिक प्रशिक्षण केंद्र का उच्चीकरण, चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग सुविधा और राज्य के 95 विकासखंडों में बहुउद्देशीय क्रीड़ाहॉल निर्माण के प्रस्तावों की स्वीकृति का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जो खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के साथ खेल संबंधी शैक्षणिक पाठ्यक्रम भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इसे देश का अग्रणी खेल संस्थान बनाने के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता और सहयोग मांगा।

ये भी पढ़ें  UP में निवेश को स्किल सपोर्ट : सरकार ने शुरू की कौशल कनेक्ट सेल, उद्योगों को रियल-टाइम में मिलेगा प्रशिक्षित कार्यबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button