Uttar Pradesh

रसोई की दीवार पर लिखी ये बात… दंपती ने तीन बच्चों संग जहर खाकर जान दे दी

घर में शवों के पास दूध के गिलास मिले, रसोई की दीवार पर लिखा था तीन लाइन का सुसाइड नोट, पड़ोस में रहने वाले भाइयों को भनक तक नहीं लगी, एक साथ पांच मौतों से गांव में छाई खामोशी

मथुरा, 10 फरवरी 2026:

मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह एक एक दंपती ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर के अंदर पांचों के शव पड़े मिले तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शवों के पास दूध के गिलास पड़े मिले हैं इससे शक है कि परिवार के सदस्यों ने दूध में जहर मिलाकर पिया था।

खप्परपुरवा गांव में रहने वाले 35 वर्षीय मनीष के पिता का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। मनीष खेती का काम करता था। परिवार में उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा व बच्चों में पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय बेटी प्रियांशी और दो वर्षीय बेटा पंकज शामिल थे। मनीष के घर के पास ही उनके दो अन्य भाई भी रहते हैं।

WhatsApp Image 2026-02-10 at 12.25.43 PM

मंगलवार को सुबह हुई लेकिन मनीष के घर में कोई हलचल नहीं दिखी। पहले किसी मे ध्यान नहीं दिया इसे सामान्य बात समझी लेकिन अधिक वक्त बीतने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह करीब दस बजे पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर जब अंदर जाकर देखा तो पांचों के शव पड़े हुए थे।

पुलिस को घर की रसोई की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। दीवार पर लिखा था कि हम मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही। मनीष के भाई जयकिशन ने बताया कि हमें रात या भोर में कोई ऐसी आवाज तक नहीं सुनाई दी जिससे शक हो सके। उन्हें सुबह जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की अभी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-02-10 at 12.25.43 PM (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button