Entertainment

OTT पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का फुल पैक… आएंगी दमदार फिल्में-सीरीज

घर बैठे दर्शकों के लिए अलग-अलग जॉनर का कंटेंट तैयार, एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा से लेकर सुपरहीरो तक सब कुछ इस वीक मिलेगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, 6 अप्रैल 2026:

नया हफ्ता शुरू होते ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी हलचल तेज हो गई है। सिनेमाघरों में जहां बड़ी रिलीज को लेकर चर्चा है, वहीं घर पर बैठकर देखने वालों के लिए भी इस बार काफी कुछ नया आने वाला है। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें अलग-अलग स्वाद का कंटेंट देखने को मिलेगा।

इस हफ्ते ओटीटी पर हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया है, चाहे वह एक्शन पसंद करता हो, ड्रामा या फिर साइंस फिक्शन। सबसे ज्यादा चर्चा O Romeo को लेकर है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह कहानी रिवेंज ड्रामा है, जिसमें कई बड़े कलाकार नजर आते हैं। यह 10 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

WhatsApp Image 2026-04-06 at 11.35.51 AM

ये भी पढ़ें:

इसी दिन नेटफ्लिक्स पर Tu Yaa Main भी रिलीज होगी। शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जो थाई फिल्म द पूल का रीमेक है। कहानी एक खतरनाक हालात में फंसे किरदारों के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। साउथ सिनेमा पसंद करने वालों के लिए Thai Kizhavi भी इस वीक ओटीटी पर आ रही है। राधिका सरतकुमार की इस फिल्म ने थिएटर्स में अच्छा कलेक्शन किया था। अब इसे 10 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-06 at 11.35.52 AM

हॉलीवुड कंटेंट की बात करें तो Euphoria Season 3 लंबे इंतजार के बाद लौट रही है। करीब चार साल बाद आ रहे इस नए सीजन में फिर से सस्पेंस और ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा। यह 12 अप्रैल से एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम होगी। थ्रिल और एक्शन पसंद करने वालों के लिए Thrash भी लिस्ट में शामिल है। कहानी एक समुद्री तूफान और खतरनाक शार्क हमलों के बीच फंसे लोगों के संघर्ष को दिखाती है। यह फिल्म 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर आएगी।

साइंस फिक्शन के फैंस के लिए Star Wars: Maul-Shadow Lord पहले ही 6 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में डार्थ मॉल की कहानी को विस्तार से दिखाया गया है। वहीं सुपरहीरो जॉनर में The Boys Season 5 का आखिरी सीजन भी इसी हफ्ते शुरू हो रहा है। होमलैंडर और बुचर के बीच टकराव को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। यह 8 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Pehla Pyaar Doosri Baar Trailer: पहला प्यार फिर लौटा, रोमांस में डूबे दिखेंगे छह नए चेहरे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link