Lucknow CityNationalReligious

आज बना साल का पहला द्विपुष्कर योग… धन और करियर में होगा लाभ, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

इस साल का पहला द्विपुष्कर योग आज बना है, जो हनुमान जी की कृपा से मेष, मिथुन सहित 5 राशियों के लिए धन, करियर और सफलता के नए दरवाजे खोल सकता है

लखनऊ, 20 जनवरी 2026:

माघ मास के शुक्ल पक्ष की आज द्वितीया तिथि है। दरअसल मंगलवार का दिन संकट मोचन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। इस दौरान चंद्रमा और मंगल की युति से धन योग बना है, वहीं सूर्य और मंगल के संयोग से आदित्य मंगल योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र के बाद धनिष्ठा नक्षत्र, सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण साल का पहला द्विपुष्कर योग बन रहा है, जो बेहद शुभ माना जा रहा है।

मेष और मिथुन सहित 5 राशियों के लिए खुले सफलता के रास्ते

इन शुभ योगों और हनुमान जी के आशीर्वाद से मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जिन कामों में लंबे समय से रुकावट आ रही थी, उनमें आज गति आने की संभावना है।

मेष राशि के लिए शुभ संकेत

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी रहने वाला है। हनुमान जी की कृपा से समझदारी और सूझबूझ से लिए गए फैसलों में सफलता मिलेगी, जिससे लाभ के नए मौके बनेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में सफलता के योग हैं और कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। इस दौरान पिता और जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत और अनुकूल बने रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-20 at 9.30.27 AM

मिथुन और कर्क राशि को आर्थिक लाभ के संकेत

आज मिथुन राशि के जातकों को कूटनीतिक मामलों में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में आगे चलकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
वहीं कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से शुभ है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए प्रयास करने का अच्छा समय है। पुराने निवेश से धन लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।

कन्या राशि के लिए करियर में बड़ी प्रगति

आज कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन करियर में उन्नति लेकर आ सकता है। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ और किसी बड़ी डील के फाइनल होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से सुख और वैभव में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन राशि के लिए हर मोर्चे पर लाभ

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर लिहाज से लाभकारी रहेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। घर या वाहन से जुड़े सपने पूरे होने के योग हैं। करियर में प्रगति, समाज में मान सम्मान और धन संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। स्थायी संपत्ति से लाभ और व्यापार में अच्छी गति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष गणना पर आधारित है। Thehohalla इसकी पुष्टि पर कोई दावा नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button