Barabanki City

जागरूकता रैली से यातायात माह का समापन… छात्रों ने दिया सुरक्षित सफर का संदेश

यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया

बाराबंकी, 30 नवंबर 2025:

बाराबंकी में रविवार को यातायात माह के समापन पर पटेल तिराहा से जागरूकता रैली को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट व स्काउट्स ने हिस्सा लिया। रैली पटेल तिराहा से होते हुए पुलिस लाइंस पहुंची, जहां सभी को सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

WhatsApp Image 2025-11-30 at 2.54.42 PM

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने दोपहिया चलाते समय आगे वाले और पीछे बैठे दोनों लोगों को BIS मानक का हेलमेट पहनने, चारपहिया में सीट बेल्ट लगाने, लेन ड्राइविंग अपनाने, तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन न चलाने, नशे में ड्राइविंग से बचने तथा वाहन चलाते समय फोन पर बात न करने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें:

एसपी ने सड़क हादसों में घायलों की मदद करने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और समाजसेवी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट का योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, कहा अगली सुनवाई तक इंतजार करो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link