Lucknow City

शादी में भांगड़े की बुकिंग निपटाने जा रहे थे दोस्त… बाइक से गिरे, रौंदते निकल गया वाहन

गोसाईगंज क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, जवान बेटों की मौत से बिलख पड़ा परिवार, शादी में मस्ती घोलने वाले युवकों के परिवार में पसरा मातम

लखनऊ, 15 फरवरी 2026:

शादी समारोह में ढोल-भांगड़ा की बुकिंग निपटाने का रहे बाइक सवार दो दोस्त रास्ते में ही दम तोड़ बैठे। किसी वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। सड़क पर गिरे दोस्तों को मदद मिलती या ये खुद संभल पाते इससे पहले एक अन्य वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। बाद में दोस्तों ने दम तोड़ दिया। हादसे के जिम्मेदार वाहनों का पता नहीं चल सका है।

ये सड़क हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अली का पुरवा के पास हुआ। कोरियानी गांव निवासी रेशु (22) और मनोज (21) शादी व अन्य समारोह में ढोल भांगड़ा की बुकिंग लेते थे। इसी काम के सहारे जीविका चलती थी। बुकिंग मिलने पर दोनों बाइक से खुर्दही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे किसी अन्य अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रेशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button