Uttarakhand

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा, शताब्दी अंक विमोचन और हेल्थकेयर उद्घाटन समेत इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा करने जा रहे हैं, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य कार्यक्रम शामिल हैं। जहां वह गीता प्रेस की शताब्दी और नए अस्पताल उद्घाटन जैसी खास गतिविधियों में हिस्सा लेंगे

योगेंद्र मलिक

ऋषिकेश/हरिद्वार, 20 जनवरी 2026:

केंद्रीय गृह अमित शाह 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके दौरे की शुरुआत 21 जनवरी को ऋषिकेश स्थित गीता भवन से होगी, जहां वे गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह को संबोधित करेंगे। यह आयोजन पत्रिका की 100 साल की लंबी यात्रा को यादगार बनाने के लिए आयोजित किया गया है।

22 जनवरी को अमित शाह हरिद्वार पहुंचेंगे और सुबह 10 बजे पतंजलि इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। यह अस्पताल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और लोगों तक आपातकालीन चिकित्सा सुविधा पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वास्थ्य कार्यक्रम के बाद सुबह 10:45 बजे अमित शाह गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में ‘अखंड ज्योति’ के दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे वे माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम बैरागी द्वीप, हरिद्वार में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया गया है और उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर केंद्रित है।

अमित शाह का यह दौरा राज्य में धार्मिक, सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सक्रियता दिखाने के साथ-साथ जनता के बीच सकारात्मक संदेश पहुँचाने का भी अवसर है। उनके कार्यक्रमों में शामिल होने से स्थानीय लोगों और युवाओं में उत्साह और जोश का माहौल बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button