Uttarakhand

उत्तराखंड: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने का ‘काउंट डाउन’ शुरू

देहरादून, 19 जनवरी 2025

उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर चल रही ट्रेनिंग 20 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही शुरू हो जाएगा यूनिफार्म सिविल कोड का काउंट डाउन।

सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा 26 जनवरी को समान नागरिक संहिता की घोषणा करने की संभावना है। यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

यूसीसी लागू करने की राह मे अधिकारियों को ब्लॉक लेवल पर दी जाने वाली ट्रेनिंग थी जो 20 जनवरी को पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने गत दिनों बीजेपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि जनवरी के इस महीने में तीन बड़े काम होने जा रहे हैं। पहला 25 जनवरी को निकाय चुनाव का रिजल्ट आएगा। उसके बाद यूसीसी लागू होगा और तीसरा 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का आगाज होगा।

Advertisement

लगभग 33 महीने से यूसीसी ड्राफ्ट करने से लेकर रूलिंग बनाने तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कमेटी के सदस्यों ने सरकार को बताया कि यूसीसी के तहत एक ऑनलाइन पोर्टल होगा, जिसे आप अपने मोबाइल में भी यूज़ कर पायेंगे। यूसीसी के बाद आपको शादी का रजिस्ट्रेशन के लिए कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर ब्लॉक लेवल पर ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
लिव इन रिलेशनशिप के लिए भी इसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। एक और जो महत्वपूर्ण है कि आपको चाहे डाइवोर्स लेना हो या लिव इन रेलशनशिप खत्म करनी हो, तो भी इसी पोर्टल पर उसकी जानकारी रजिस्ट्रड करनी होगी।

ये सारे काम ब्लॉक लेवल पर होंगे, इसके लिए बीडीओ को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें  खेल मंत्री का फरमान: सुझावों से तैयार होगी नई खेल नीति, पारंपरिक खेलों को भी मिलेगा स्थान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link