PoliticsUttarakhand

संतुष्टीकरण की राजनीति करती है भाजपा:सीएम धामी

देहरादून: 21 जनवरी 2025

नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम हरिद्वार से भाजपा के मेयर प्रत्याशी किरण जैसल के पक्ष में रोड-शो किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुए रोड-शो में कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दिया। पूरा शहर भाजपा के झंडों से पटा दिखाई दिया। जगह-जगह लोग सीएम धामी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए नजर आए।
तुलसी चौक से शुरू हुआ सीएम धामी का रोड-शो वाल्मीकी चौक से होता हुआ हर की पैड़ी पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव में हर जगह भाजपा परचम लहराएगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। सीएम ने नगर में भीड़ देखते कहा कि उनके मन में अब कोई भी संदेह नहीं है कि हरिद्वार में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की प्रचंड मतों से जीत होगी। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति पर कार्य करती है।
सीएम ने कहा कि सतत विकास में पूरे देश की रेटिंग में सभी राज्यों से उत्तराखंड पहले पायदान पर आया है। बेरोजगारी दर में एक साल में चार फीसदी की कमी कर दी है। सरकार ने सबके लिए समान नागरिकता कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है।

इस अवसर पर हरिद्वार से लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  NEET एडमिशन के नाम पर हुई 100 करोड़ की ठगी, लखनऊ पुलिस ने खोले चौंकाने वाले राज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link