Uttarakhand

देवभूमि रजत उत्सव 2025 : आंदोलनकारियों को नमन कर धामी ने कहा…चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ा उत्तराखंड

राज्य निर्माण में योगदान देने वालों के लिए हरिद्वार में हुआ कार्यक्रम। विकास परियोजनाओं को साझा कर जनहित में लिए कठोर निर्णयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एआई रोबोट ने सुनाई डिजिटल इंडिया की गाथा।

देहरादून, 1 नवंबर 2025:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 में प्रतिभाग किया। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि यह उत्सव केवल समारोह नहीं, बल्कि राज्य निर्माण में बलिदान देने वालों के प्रति श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2000 में उत्तराखंड सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य था, लेकिन 25 वर्षों में प्रदेश ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी संस्कृति, लोक परंपराओं और आस्था से है, और रजत उत्सव उस गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव से शहर तक, किसानों, युवाओं, मातृशक्ति और श्रमिकों के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि चार सालों में लिए गए कठोर निर्णय धर्मांतरण विरोधी, दंगारोधी, नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और ऑपरेशन कालनेमि जनहित में रहे हैं। भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:

हरिद्वार विकास की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि शहर में सीवरेज, पेयजल, मेडिकल कॉलेज, मॉडल डिग्री कॉलेज जैसी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, हेलीपोर्ट और हरकी पैड़ी से मां चंडी देवी तक रोपवे का निर्माण प्रस्तावित है। 2027 के कुंभ की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Advertisement
CM Dhami Honors Activists at Rajat Utsav 2025
CM Dhami Honors Activists at Rajat Utsav 2025

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा एक एआई रोबोट, जिसने मंच से “डिजिटल इंडिया” की सफलता गाथा सुनाई। कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरण जैसल,रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,,रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री/प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, दर्जाधारी राज्य मंत्री विनय रुहेला, राज्यमंत्री सुनील सैनी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया मेघालय मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link