Uttarakhand

टपकेश्वर मंदिर, तमसा नदी में स्वच्छता अभियान… मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की सफाई, दिया ये संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान, गणेश जोशी बोले- स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला, लोगों को स्वच्छता के लिए किया जागरूक

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 14 जून 2026ः

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को टपकेश्वर मंदिर परिसर व तमसा नदी के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक किया।

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मंदिर परिसर और नदी क्षेत्र में सफाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इसके माध्यम से देशभर में स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता आई है और लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग दें।

गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आह्वान पर कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न जनहित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान में मंडल प्रभारी समीर डोभाल, मंडल महामंत्री मनोज क्षेत्री, अल्का कुल्हान, बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार, सारिका खत्री, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित खरोला आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  POCSO एक्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 'सुप्रीम' राहत... अग्रिम जमानत बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button