Uttarakhand

उतराखंड : SIR को लेकर निर्वाचन आयोग ने कसी कमर… जानिए कहां-कहां लगेंगे विशेष कैंप

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी डीएम, ईआरओ और एईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक, जनपदों में चल रही तैयारियों की ली पूरी जानकारी, बीएलओ को पहचान पत्र पहनने के दिए निर्देश

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 21 मई 2026:

उतराखंड मे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपदों में चल रही तैयारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति शत-प्रतिशत नहीं हुई है, वहां जिलाधिकारी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर नियुक्तियां सुनिश्चित कराएं। साथ ही नियुक्त बीएलए को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 6.47.07 PM

उन्होंने कहा कि बड़े आवासीय क्षेत्रों, सोसायटियों व घनी आबादी वाले मुहल्लों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बीएलओ को हाउस-टू-हाउस सत्यापन के दौरान निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा प्रशिक्षण मॉड्यूल, गणना प्रपत्रों की छपाई, लॉजिस्टिक व्यवस्था व वितरण योजना की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी व सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button