Uttarakhand

SIR अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील… गांव-शहर घूमेंगे मतदाता जागरूकता रथ

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आईटी पार्क में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए सात जुलाई तक चलेगा अभियान, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 13 जून 2026ः

मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शनिवार को आईटी पार्क में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डीएम डा. आशीष चौहान ने मतदाता जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

डीएम ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए सात जुलाई तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे, जबकि मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सात जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करने के साथ ही एकत्र कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

SIR Campaign Voter Awareness Chariots Launch Today (1)

Advertisement

उन्होंने कहा कि एक जुलाई तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के फार्म-6 भी स्वीकार किए जा रहे हैं, ताकि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें। डीएम ने जानकारी दी कि जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों में 1,882 मतदेय स्थल हैं और 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं। अब तक 6,60,308 मतदाताओं यानी लगभग 47.96 प्रतिशत लोगों को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, 35,476 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी किया जा चुका है।

डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि अभियान फास्ट ट्रैक मोड में संचालित किया जा रहा है। इसलिए सभी नागरिक अपने बीएलओ को सहयोग करते हुए गणना प्रपत्र समय पर भरकर जमा करें, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी वीके ढौंडियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली, पार्षद संजीव बंसल, पार्षद अभिषेक पंत सहित जनप्रतिनिधि, बीएलओ व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बीजेपी अपना नौ साल पुराना वादा भूली...सड़क पर उतरी आरआरपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link