Lucknow City

लखनऊ में व्यापारियों की एकजुट ताकत : 9 इकाइयों का गठन, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिलाई शपथ

दीनदयाल नगर, छोटी पकरिया रोड, शिवनगर रोड, बड़ी पकरिया रोड, कर्बला रोड, अवध वाटिका रोड, सीतापुर रोड, और रामलीला ग्राउंड रोड के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

लखनऊ, 16 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी के सीतापुर रोड खदरा में लखनऊ व्यापार मण्डल के तहत नौ संगठनों का गठन कर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक नीरज बोरा तथा नगर महापौर सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहीं। समारोह की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की।

समारोह में खदरा परिक्षेत्र की नवगठित नौ इकाइयों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंच पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उमेश शर्मा, नितिन जैन, शोएब जिलाली और युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता भी मौजूद रहे। खदरा क्षेत्र के संरक्षक मुसव्विर अली उर्फ मंशू के नेतृत्व में गठित इन इकाइयों को क्षेत्र के व्यापारियों की आवाज को संगठित रूप देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण के पश्चात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मण्डल समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशासन को व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए जाने की बात कही और अपील की कि संगठित व्यापारी समाज क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने आपसी एकता, अनुशासन और सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया ताकि खदरा क्षेत्र में व्यापारिक वातावरण और अधिक सुरक्षित व सुदृढ़ बन सके।

WhatsApp Image 2026-02-16 at 5.37.39 PM

विधायक नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास तभी संभव है जब व्यापारी एकजुट होकर आगे बढ़ें। उन्होंने नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए हर उचित कार्य में सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं महापौर सुषमा खर्कवाल ने खदरा व्यापार मण्डल की नौ इकाइयों के गठन को क्षेत्रीय विकास और व्यापारियों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने बताया कि खदरा क्षेत्र में शेष इलाकों में भी शीघ्र संगठन गठन कर शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इससे व्यापारियों की समस्याएं सीधे शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंच सकेंगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने की अपील की। समारोह में विभिन्न इलाकों की नवगठित इकाइयो दीनदयाल नगर, छोटी पकरिया रोड, शिवनगर रोड, बड़ी पकरिया रोड, कर्बला रोड, अवध वाटिका रोड, सीतापुर रोड (पश्चिम), रामलीला ग्राउंड रोड और सीतापुर रोड (पूरब) के पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button