Lucknow CityNational

UP BJP : 14 जिलों में नए अध्यक्षों का ऐलान, हटाए गए फतेहपुर के विवादित जिलाध्यक्ष

पांच जिलों में पुराने चेहरों पर ही भरोसा, अब तक 98 में से 84 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति, 14 जिलों में अभी नाम घोषित होना बाकी

लखनऊ, 27 नवंबर 2025:

भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद बुधवार देर रात यूपी के 14 जिलों में अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी। यह सूची प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने जारी की।

इस फेरबदल में पांच जिलों में पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है। गंभीर आरोपों में घिरे फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को पद से हटा दिया गया है। उन पर पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने के आरोप लगे थे। उनकी जगह अन्नू श्रीवास्तव को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इससे पहले भाजपा 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। अब तक 98 में से 84 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। वाराणसी समेत 14 जिलों में अभी नाम घोषित होना बाकी है।

ये भी पढ़ें:

जारी सूची में सात जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से, छह सामान्य वर्ग से और एक अनुसूचित जाति से हैं। अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, फिरोजाबाद जिला और कौशांबी सहित पांच जिलों में पुराने जिलाध्यक्षों को ही फिर से मौका दिया गया है।

इन जिलों में बनाए गए अध्यक्ष

मेरठ जिला : हरवीर पाल
हापुड़ : कविता माधरे
फिरोजाबाद जिला : उदय प्रताप सिंह
हाथरस : प्रेम सिंह कुशवाहा
अलीगढ़ महानगर : राजीव शर्मा
अलीगढ़ जिला : कृष्ण पाल सिंह लाला
एटा : प्रमोद गुप्ता
जालौन : उर्विजा दीक्षित
झांसी महानगर : सुधीर सिंह
हमीरपुर : शकुन्तला निषाद
बाराबंकी : राम सिंह वर्मा
फतेहपुर : अन्नू श्रीवास्तव
जौनपुर : अजीत प्रजापति
कौशांबी : धर्मराज मौर्या

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : इंदौर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना, गायों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button