Lucknow City

खेलों में उभरता UP: गांव-गांव से निकल रहे चैंपियन, योगी सरकार ने बदली तस्वीर

स्पोर्ट्स कॉलेज, खेल नीति-2023 और करोड़ों के पुरस्कार से युवाओं को मिला नया मंच, हर जिले में मजबूत हो रही खेल संस्कृति, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में तैयार होंगे भविष्य के चैंपियन व विशेषज्ञ

लखनऊ, 24 मार्च 2026:

यूपी ने बीते नौ वर्षों में खेलों के क्षेत्र में एक नई और मजबूत पहचान स्थापित की है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में खेल सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। इसने महानगरों से लेकर गांवों तक खेलों की ठोस बुनियाद तैयार कर दी है। यह बदलाव केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहा अपितु युवाओं के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

सरकार की एक मंडल-एक स्पोर्ट्स कॉलेज योजना ने हर क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर दिया है। मेरठ में स्थापित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय भविष्य के खिलाड़ियों और खेल विशेषज्ञों को तैयार करने का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य खेल नीति-2023 ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, सुरक्षा और करियर के अवसर प्रदान कर खेलों को एक पेशे के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

WhatsApp Image 2026-03-24 at 10.53.08 AM

खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर करोड़ों रुपये के प्रोत्साहन ने युवाओं के मन में खेलों के प्रति उत्साह और समर्पण को और मजबूत किया है। इसके साथ ही इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी नकद प्रोत्साहन राशि देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए एक जनपद-एक खेल योजना प्रभावी साबित हो रही है। इसके तहत 75 जिलों में प्रशिक्षकों को मानदेय दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को किट व खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 789 खिलाड़ियों को किट वितरण इसका प्रमाण है कि सरकार जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी तेजी से काम हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-03-24 at 10.53.07 AM

गोरखपुर और वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों का निर्माण जारी है। प्रदेशभर में स्टेडियम, क्रीड़ा हॉल, स्विमिंग पूल और जिम जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद डिजिटल हॉकी संग्रहालय और एकलव्य क्रीड़ा कोष जैसी पहलें खेल संस्कृति को नई दिशा दे रही हैं।

खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाए गए हैं। इससे वे खेल के साथ-साथ अपने भविष्य को भी सुरक्षित बना सकें। उत्तर प्रदेश का युवा केवल भागीदारी तक सीमित नहीं अपितु जीतकर देश का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। मजबूत, स्वस्थ और आत्मविश्वासी युवा विकसित उत्तर प्रदेश की असली ताकत है। प्रदेश सरकार के प्रयास आने वाले वर्षों में यूपी को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आधार बन रही हैं।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button