Unnao City

बेक़ाबू ट्रक ने चौराहे पर कहर बरपाया…कार को मारी ठोकर, तीन पोल तोड़े, एक की मौत, कई घायल

कानपुर से लौट रहे दंपति ने दवा लेने के लिए रोकी थी कार, ठोकर के बाद नहीं रुका ट्रक, कई अन्य लोग चपेट में आए

प्रमोद पासी

उन्नाव, 24 मार्च 2026:

गंगाघाट क्षेत्र के सहजनी चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर कहर बरपाया। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। मंदिर के पास लगे तीन विद्युत पोल उखाड़ दिए। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है।

बड़ा चौराहा निवासी सुभाष जैसवाल पत्नी रत्ना के साथ कानपुर से दवा लेकर उन्नाव लौट रहे थे। सहजनी चौराहे पर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए रुके थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सदमे में बेहोश हो गईं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-24 at 11.09.48 AM

मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को संभाला, चेहरे पर पानी डालकर होश में लाने की कोशिश की। इसी दौरान उनका मोबाइल अनलॉक कर उनकी बेटी रितिका को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका। आगे बढ़ते हुए उसने बाबा खेड़ा निवासी चंद्रभान को टक्कर मार दी, जो अपने साथियों के साथ चौराहे पर खड़ा था। इसके बाद ट्रक लक्कड़ बाबा मंदिर के पास पहुंचा, जहां विनीता और संजय भी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास लगे तीन लोहे के पोल भी तोड़ दिए और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  24 घंटे में उजड़ा परिवार...पिता की बीमारी से मौत, अंतिम दर्शन को जा रही पत्नी हादसे में चल बसी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button