Lucknow City

यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दो जिलों में स्कूल बंद

बंगाल की खाड़ी के कम दबाव क्षेत्र से अगले एक हफ्ते तक बारिश जारी रहने के आसार, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर व चंदौली में अति भारी बारिश का अलर्ट, 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

लखनऊ, 31 अगस्त 2026:

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को 18 जिलों में भारी बारिश का Alert जारी किया है। चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर व चंदौली में अति भारी बारिश की आशंका को देखते हुए Orange Alert है। बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत समेत 13 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया गया है।

दक्षिणी यूपी में बारिश का ज्यादा असर रहने की उम्मीद

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इसके चलते दक्षिणी-पूर्वी यूपी व विंध्य क्षेत्र में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले करीब एक हफ्ते तक बारिश का दौर बना रह सकता है। मध्यांचल व पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून ट्रफ के साथ वातावरण में नमी बनी रहने से कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:

बांदा में 217.6 मिमी बारिश

Advertisement

रविवार को प्रदेश में कई जगह जोरदार बारिश हुई। बांदा में सबसे ज्यादा 217.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। पीलीभीत में 75 मिमी, गोंडा में 70.6 मिमी व लखीमपुर खीरी में 63.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सीतापुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद समेत कई दूसरे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने से दक्षिणी जिलों व विंध्य क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

up-monsoon-heavy-rain-alert-18-districts-school-closed

इन जिलों में है वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 58 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। प्रभावित जिलों में लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, फतेहपुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बदायूं, संभल, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, औरैया, सहारनपुर व आसपास के इलाके शामिल हैं।

अमेठी व सुल्तानपुर में कक्षा 8 तक स्कूल बंद

लगातार बारिश व मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यूपी के अमेठी जिले में सोमवार 31 अगस्त को कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE समेत दूसरे बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह सुल्तानपुर में भी सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें  बचपन में हम भी विरोध करते थे पर आज 'अंग्रेजी' समय की मांग : अशोक गहलोत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link