Uttar Pradesh

यूपी : 52 आईपीएस अधिकारियों को नए साल का तोहफा, मिला प्रमोशन…ये बने डीजी

लखनऊ, 31 दिसंबर 2024:

यूपी सरकार ने 52 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन के रूप में नये साल का तोहफा दिया है। इस प्रमोशन से वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा एडीजी से डीजी बन गए।

तीन एडीजी और नौ अफसर बने आईजी

वर्ष 2000 बैच के तीन अधिकारियों में लक्ष्मी सिंह, प्रशान्त कुमार-सेकेंड एवं निलाब्जा चौधरी को एडीजी के पद पर तरक्क़ी मिली है। वर्ष 2007 बैच के नौ आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोशन मिला है। इनमें अमित पाठक, जोगेंद्र कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रकाश सिंह, योगेंद्र सिंह और गीता सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

25 आईपीएस अधिकारी डीआईजी के पद पर प्रमोट

Advertisement

वर्ष 2011 बैच के 25 आईपीएस अधिकारी एसएसपी से डीआईजी के पद पर प्रमोट हुए हैं। इसके साथ ही वर्ष 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को एसपी से कालर बैंड एसएसपी के पद पर प्रमोशन मिला है।

ये भी पढ़ें  "गांव वालों के झूठ से टूटा रिश्ता, लड़की ने फांसी लगाकर टी जान"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link