Lucknow City

ऑल इंडिया महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट में यूपी पुलिस का दबदबा…हरियाणा को हराकर जीता खिताब

फाइनल मुकाबलों से पहले खास मेहमानों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 9 फरवरी 2026:

राजाधानी स्थित निगोहां में आयोजित ऑल इंडिया महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों से आई टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया। फाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस की टीम ने हरियाणा को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता में यूपी पुलिस, हरियाणा, राजस्थान, वाराणसी, बंगाल, आरपीपीएस, बिहार और गाजियाबाद की टीमों ने हिस्सा लिया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों की फुर्ती, तालमेल और जुझारूपन देखने लायक रहा। दर्शकों में हर मुकाबले को लेकर खास जोश नजर आया।

WhatsApp Image 2026-02-09 at 4.43.57 PM

फाइनल मैच यूपी पुलिस और हरियाणा के बीच खेला गया। पहले सेट में हरियाणा ने 25-18 से बढ़त बनाई। दूसरे सेट में यूपी पुलिस ने शानदार वापसी करते हुए 25-21 से जीत हासिल की। निर्णायक तीसरे सेट में यूपी पुलिस ने पूरा दबदबा बनाते हुए 25-16 से मुकाबला खत्म कर दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

समापन समारोह में पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री दानिश अंसारी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से खेलों को नई पहचान मिल रही है। आयोजक अरुणाभ फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने कहा कि प्रतियोगिता से महिला खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत दिखाने का बेहतर मौका मिला। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button