Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, देहरादून में कार बही तो अल्मोड़ा में ढहा मकान, पांच लोगों की मौत

क्रेटा में सवार एक युवक की मौके पर मौत, घायल युवती को SDRF ने बचाया, सोमेश्वर में मलबे से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव निकाले गए, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भू-धसाव से आवाजाही रुकी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून/अल्मोड़ा/मसूरी, 1 सितंबर 2026:

उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को बारिश के बीच हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। देहरादून के प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में क्रेटा कार बहने से एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवती घायल मिली, जिसे SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। उधर, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भू-धसाव के चलते यातायात बंद हो गया।

तेज बहाव में बह गई कार

ये भी पढ़ें:

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास सोमवार देर रात राजस्थान नंबर की क्रेटा तेज बरसाती बहाव की चपेट में आ गई। कार में एक युवक समेत दो युवतियां सवार थीं। बहाव इतना तेज था कि कार सड़क से नीचे खिंचती चली गई।

Advertisement

रातभर चला SDRF का सर्च ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलने के बाद डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिलीं। SDRF ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

युवक समेत युवती की मौत

रेस्क्यू के दौरान कार सवार अक्षय (20), निवासी जयपुर, राजस्थान का शव बरामद किया गया। एक अन्य युवती का शव भी मिला। दोनों शव पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
uttarakhand-heavy-rain-dehradun-car-swept-almora-house-collapse-sdrf-rescue (2)

सोमेश्वर में मकान गिरने से तीन मौतें

अल्मोड़ा के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के वडयूडा गांव में मंगलवार सुबह बारिश के बीच एक मकान ढह गया। हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF टीम रवाना हुई।

तीन किलोमीटर पहले बंद था रास्ता

रेस्क्यू टीम को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर पहले ही मलबे के चलते सड़क बंद मिली। इसके बाद SDRF के जवान जरूरी उपकरण लेकर पैदल गांव तक पहुंचे। स्थानीय लोगों, फायर सर्विस व पुलिस की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

मलबे में मिले तीन शव

रेस्क्यू के दौरान मलबे से प्रेमा देवी (42), कल्पना आर्या (19) व मनीष कुमार (18) के शव निकाले गए। परिवार का एक अन्य सदस्य गुलाब राम मकान के बाहर बने कमरे में सो रहा था। हादसे के दौरान वह सुरक्षित निकल गया।

भू-धसाव से मसूरी रोड बंद

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास मंगलवार सुबह करीब पांच बजे भू-धसाव हो गया। इसके बाद सड़क पर मलबा आने से यातायात रोकना पड़ा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोक निर्माण विभाग ने JCB लगाकर सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया।

ये भी पढ़ें  स्टाइपेंड पर सरकार को घेरा : देहरादून में नर्सिंग छात्रों का हल्लाबोल, मंत्री आवास की ओर कूच से मचा हड़कंप

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link