Uttarakhand

उत्तराखंड: खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा-मेहनत से बनाएं अपना नाम

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 'मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी' में विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया और युवाओं को 2030 राष्ट्रमंडल खेल तथा 2036 ओलंपिक की तैयारी शुरू करने के लिए प्रेरित किया

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 20 जनवरी 2026:

उत्तराखंड के युवा केंद्र आमवाला में ‘मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी’ का आयोजन किया गया, जिसमें खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में जूडो खेल के क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवा शामिल हुए। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की ओर बढ़ सकते हैं।

प्रदेश में विकसित हुआ खेल ढांचा

रेखा आर्या ने इस मौके पर बताया कि पहले समय में खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन अब प्रदेश में खेलों के लिए मजबूत आधार तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल करनी चाहिए और सरकार उनके सपनों को पूरा करने में हर संभव मदद करेगी।

WhatsApp Image 2026-01-20 at 4.25.27 PM

विजेताओं की सूची और विशेष सम्मान

समारोह में जूडो अंडर-19 55 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल विजेता सार्थक ममगाई, सिल्वर मेडल मोहसिन और ब्रॉन्ज मेडल दीपक पटवाल व विवान शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं अंडर-60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हिमांशु, सिल्वर पदक शिवराज और कांस्य पदक आयुष भट्ट व प्रियांशु मेहता को दिया गया। मंत्री ने सभी विजेताओं को मेहनत जारी रखने और आने वाले बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटने का संदेश दिया।

2030 और 2036 खेलों के लिए युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा

खेल मंत्री ने युवाओं को 2030 के राष्ट्रमंडल खेल और 2036 के ओलंपिक के लिए तैयारी शुरू करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के अधिकतम खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें और प्रदेश का नाम रोशन करें। इस मौके पर उपनिदेशक एसके जयराज, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाई, शक्ति सिंह और कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button