लखनऊ, 28 मार्च 2026:
राजधानी लखनऊ स्थित एलडीए कॉलोनी में भारतीय वैश्य महासभा ने होली मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों से लोग जुटे और सामाजिक एकता तथा राजनीतिक सक्रियता पर जोर दिया गया।
महासभा के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भारत में वैश्य समाज देश की आर्थिक रीढ़ है और समाज के लगभग 356 उपवर्ग अलग-अलग संस्थाओं के माध्यम से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी उपवर्गों को एक मंच पर लाना और समाज को संगठित करना आज की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि समाज पार्टी से ऊपर उठकर अपने उम्मीदवारों का समर्थन करे और यदि जरूरत पड़ी तो समाज अपने उम्मीदवार भी उतारे।

कार्यक्रम में सुधीर हलवासिया, डॉ डी.एस. गुप्ता, प्रमोद गुप्ता (महराजगंज), अभिषेक मोहन (लखनऊ), राकेश कुमार वार्ष्णेय (एटा), गीता वार्ष्णेय ने समाज की एकता, सशक्तिकरण और महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। सत्यप्रवीर के संचालन में वैभव माहेश्वरी ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
इस अवसर पर नए पदाधिकारी मनोनीत किए गए। इनमें डॉ. एस पी गुप्ता को प्रदेश महासचिव, डॉ डी.एस. गुप्ता को प्रदेश मंत्री, अभिषेक मोहन को प्रदेश सचिव, प्रमोद गुप्ता को प्रदेश संगठन मंत्री, हहरी ओम गुप्ता को लखनऊ महानगर प्रभारी, ऋषि कुमार गुप्ता को लखनऊ महानगर महासचिव, वैभव माहेश्वरी को युवा प्रभारी उत्तर प्रदेश, मीरा वार्ष्णेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा और अनूप कुमार गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।






