Uttar Pradesh

लखनऊ-जयपुर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, तीन अन्य रूट पर भी चलाने की तैयारी

लखनऊ, 6 अगस्त 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से पिंक सिटी जयपुर के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। इसके अलावा तीन अन्य प्रमुख रूटों पर भी वंदे भारत ट्रेन संचालन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। अन्य प्रस्तावित रूटों में गोरखपुर-आगरा फोर्ट, वाराणसी-जबलपुर और इज्जतनगर-चंडीगढ़ शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दो दिन पूर्व रेलवे बोर्ड और संबंधित जोनल रेलवे को प्रस्ताव भेज दिया है। बोर्ड से अनुमति मिलते ही इन रूटों पर वंदे भारत का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को 15 अगस्त से पहले प्रस्तावों को बोर्ड की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही ट्रेन संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का लाभ मिल सके।

लखनऊ-जयपुर रूट की योजना

ये भी पढ़ें:

-ट्रेन का संचालन लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से किया जाएगा।
-यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे जयपुर पहुंचेगी।
-वापसी में ट्रेन जयपुर से दोपहर 3:00 बजे चलेगी और रात 11:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
-यह ट्रेन शनिवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

वंदे भारत के अन्य प्रस्तावित रूट

-गोरखपुर–आगरा फोर्ट : बृहस्पतिवार को छोड़कर
सप्ताह में छह दिन।
-वाराणसी–जबलपुर : सप्ताह में छह दिन संचालन प्रस्तावित है।
-इज्जतनगर–चंडीगढ़ : शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालन की तैयारी।

ये भी पढ़ें  शौर्य का सम्मान, बलिदान को नमन : CM योगी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, छलके परिजन के आंसू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button