Lucknow CityUttar Pradesh

लखनऊ में रोके गए VHRP कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद जाने की तैयारी पर फिरा पानी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण का विरोध, पदाधिकारियों बोले- बाबर के नाम से मस्जिद का निर्माण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं

लखनऊ, 10 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जाने की तैयारी कर रहे विश्व हिंदू रक्षा परिषद (वीएचआरपी) के कार्यकर्ताओं को मंगलवार को पुलिस ने गोमती नगर के विशाल खंड-2 स्थित संगठन कार्यालय पर ही रोक लिया। संगठन ने मुर्शिदाबाद पहुंचकर वहां प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण के विरोध का ऐलान किया था लेकिन रवाना होने से पहले ही हालात तनावपूर्ण हो गए।

संगठन कार्यालय में सुबह से ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता वाहनों के साथ जुटने लगे। हाथों में भगवा झंडा, फावड़ा और कुल्हाड़ी लिए कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बाबर के नाम से मस्जिद का निर्माण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि बाबर का नाम लेकर देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.59.36 PM

संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक विभिन्न शहरों से तमाम सदस्य और पदाधिकारी मुर्शिदाबाद के लिए निकले। कई जनपदों से अलग-अलग टीमें रवाना होने की बात कही गई। हालांकि लखनऊ में पुलिस की सख्ती के चलते यहां से काफिला आगे नहीं बढ़ सका। इसी तरह अन्य जिलों में भी कार्यकर्ता रोके गए।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका विरोध मस्जिद के निर्माण से नहीं बल्कि बाबर के नाम से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अन्य नाम से मस्जिद बनाई जाती है तो संगठन सहयोग करने को तैयार है। उधर, पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर ने 11 फरवरी को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण की शुरुआत की घोषणा की है। इसी घोषणा के बाद से संगठन ने विरोध तेज कर दिया है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button