NationalSportsUttar Pradesh

अयोध्या पहुंचे U19 विश्व विजेता आयुष म्हात्रे… रामलला के दर्शन कर हनुमानगढ़ी में नवाया शीश

क्रिकेट टीम के कप्तान ने साथी खिलाड़ियों के साथ की पूजा अर्चना, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

अयोध्या, 14 फरवरी 2026:

भारत को क्रिकेट का अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे अयोध्या पहुंचे, यहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ हार्दिक तमोरे, तुषार देशपांडे और साईराज पाटिल भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया।

दर्शन के दौरान खींची गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खिलाड़ियों ने मंदिर परिसर के साथ-साथ हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका।अयोध्या में दर्शन के दौरान खिलाड़ियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धा के साथ समय बिताया। इससे पहले भी कई भारतीय क्रिकेटर यहां पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।

आयुष व उनके साथियों ने संतों व महंतों से भी मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लेकर अयोध्याधाम के बारे में जाना। बता दें कि हाल ही में भारत ने अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। ग्रुप चरण से लेकर फाइनल तक भारतीय टीम को कोई भी टीम नहीं हरा सकी।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.03.02 AM

ये भी पढ़ें  लखनऊ : मेट्रो को रफ्तार दे रहीं महिलाएं… स्टेशन कंट्रोल करने के साथ दौड़ा रहीं ट्रेनें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link