Uttar Pradesh

ये कैसी भक्ति… मां काली के नहीं हुए दर्शन तो पुजारी ने काट ली अपनी गर्दन

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 11 दिसंबर 2024:

यूपी के वाराणसी में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक पुजारी ने पूजा करते समय मां काली का दर्शन करना चाहा। उसने मां काली को पुकारा लेकिन जब दर्शन नहीं हुए तो अपनी ही गर्दन काट ली। अस्पताल पहुंचने तक पुजारी अमित शर्मा की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घर के आंगन में कर रहा था पूजा

यह घटना वाराणसी के गायघाट पत्थरगली में हुई, जहां पुजारी अमित अपनी पत्नी व बच्चे के साथ किराए पर रहता था। वह मंदिरों में पूजा पाठ करने के साथ ही लोगों को काशी दर्शन भी कराता था। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर में घर के आंगन में पूजा करते समय अमित ने ये आत्मघाती कदम उठाया। मकान मालिक सूरज प्रसाद के मुताबिक जब शोर हुआ तो उन्होंने सोचा कि बंदर आया होगा लेकिन जब देखा तो पुजारी ने अपनी गर्दन काट ली थी।

Advertisement

पुलिस कर रही मामले की जांच

मकान मालिक के मुताबिक अमित शर्मा बहुत ही धार्मिक व्यक्ति थे। वह नियमित रूप से पूजा-पाठ करते थे। लोगों को दर्शन-पूजन कराने में मदद करते थे। कोतवाली थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के मुताबिक बताया जा रहा कि माता के दर्शन न मिलने पर पुजारी ने मौत को गले लगा लिया। इस मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  UP TET: AI की निगरानी में हुआ एग्जाम, 44 फर्जी परीक्षार्थी दबोचे, 88.77% अभ्यर्थियों हुए शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link