Lucknow CityUttar Pradesh

बारिश में भी नहीं टूटा बेरोजगारों का हौसला, डिप्टी सीएम का आवास घेरा, 3284 जूनियर असिस्टेंट भर्ती की मांग

PET-2023 के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी पर जताई नाराजगी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जल्द प्रक्रिया पूरी कराने का दिया भरोसा; आयोग अध्यक्ष से भी कराई बात

लखनऊ, 2 सितंबर 2026:

यूपी में 3284 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती पूरी करने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का आंदोलन बुधवार को तेज हो गया। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सैकड़ों अभ्यर्थी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर और भर्ती जल्द पूरी करने की मांग के साथ अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की। उनका कहना था कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया अटकी होने से हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है।
3284-junior-assistant-recruitment-lucknow-protest-dy-cm-brajesh-pathak-residence-upsssc (2)

बारिश लगातार होती रही लेकिन अभ्यर्थी डिप्टी सीएम से मुलाकात की मांग पर डटे रहे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष से फोन पर बातचीत भी कराई।

3284 पदों पर होनी है भर्ती

ये भी पढ़ें:

अभ्यर्थियों ने बताया कि PET-2023 के आधार पर जूनियर असिस्टेंट के 3284 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से परीक्षा और आगे की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी मांग है कि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जाए और टाइपिंग परीक्षा की तारीख घोषित की जाए।

अभ्यर्थी बोले- आश्वासन नहीं, रिजल्ट चाहिए

अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष के सामने भी अपनी मांग मजबूती से रखी। उन्होंने कहा कि भर्ती में देरी का सीधा असर उनकी तैयारी और भविष्य पर पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की कि रिजल्ट जारी करने के साथ टाइपिंग परीक्षा कराई जाए और भर्ती की पूरी प्रक्रिया तय समय में पूरी की जाए।
3284-junior-assistant-recruitment-lucknow-protest-dy-cm-brajesh-pathak-residence-upsssc (3)

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि वे लंबे समय से इस भर्ती के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं और अब सिर्फ आश्वासन से बात नहीं बनेगी। डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। हालांकि, आंदोलन कर रहे युवाओं का साफ कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं बल्कि रिजल्ट और टाइपिंग परीक्षा की तारीख चाहिए।

ये भी पढ़ें  CM योगी से मिले नॉबेल विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव, UP में बनेगी भारत की पहली ‘रेयर अर्थ टू मैग्नेट’ इंटीग्रेटेड फैसिलिटी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button