
लखनऊ, 25 जून 2026:
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से विचार-विमर्श के बाद जारी सूची में प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यालय पदाधिकारी, मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजकों समेत विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है।
नई टीम में भाजपा ने सपा से बगावत करने वालीं पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया है। बता दें पूजा पाल माफिया अतीक के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई की तारीफ कर चर्चा में आईं थीं। इसी के बाद उन्हें सपा से निष्कासित किया गया था। वहीं राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भी शामिल किया गया है। टीम में प्रियंका रावत व रोहित मिश्रा आदि नामों के सहारे कई समीकरण साधने की कोशिश की गई है।
इसी तरह नई कार्यकारिणी में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दर्वि विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री
रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्रियों की सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान (लुनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को शामिल किया गया है।
छह क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित
प्रदेश संगठन ने छह क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र की पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र की राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र की अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र की अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र की विनोद राय को सौंपी गई है।
कार्यालय और मीडिया प्रकोष्ठ में भी नियुक्तियां
भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री बनाया गया है, जबकि अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशुराज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
इन्होंने संभाला मोर्चा
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा के प्रकाश पाल, किसान मोर्चा के देवेन्द्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा के अशोक रावत, महिला मोर्चा की सरोज कुशवाह और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विद्याभूषण गोंड को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
देखें पूरी लिस्ट:



READ MORE






