Lucknow City

लखनऊ में महापौर का जनता दरबार : सुषमा खर्कवाल ने सुनीं शिकायतें, तीन दिन में समाधान के निर्देश

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में 200 से अधिक लोग पहुंचे, गिनाईं अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और टैक्स से संबंधित शिकायतें

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में बुधवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान महापौर ने शहरवासियों की 200 से अधिक शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर सभी मामलों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में नगर निगम की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरणजीत गांधी, विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ-साथ कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जनता दरबार में आए अधिकतर मामलों में अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और टैक्स से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025-10-29 at 8.01.30 PM
Lucknow Mayor Public Darbar

इस दौरान लखनऊ की साउथ सिटी कॉलोनी से लगभग 50 महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी जनता दरबार में पहुंचा। उन्होंने क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स और अनियमित सफाई व्यवस्था की शिकायत की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जनता दरबार को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ के डालीबाग में सस्ते घर का मौका, 72 EWS फ्लैटों की लॉटरी 10 से, अभी करा कहते हैं रजिस्ट्रेशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button