ReligiousUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : सरयू में डूबे युवक का सुराग नहीं… पानी मथ रही एनडीआरएफ की टीम

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 31 दिसंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र में सोमवती अमावस्या पर सोमवार को सरयू नदी में डुबकी लगाते समय डूबे शशिकांत मौर्य (25) का अभी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों के बाद एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

कल से तलाश कर रहे थे स्थानीय गोताखोर

जिले के खमरिया क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी शशिकांत मौर्य अन्य लोगों के साथ सोमवार को जालिमनगर स्थित सरयू घाट पर स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में पहुंच कर वह डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सोमवार देर शाम तक तलाश करवाई लेकिन शशिकांत का पता नहीं चल सका।

Advertisement

नदी के किनारे लगी भीड़, युवक के परिजन बेहाल

इसके बाद अधिकारियों ने युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। मंगलवार सुबह नदी में एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया लेकिन दोपहर बाद तक युवक का सुराग नहीं लग सका। इस दौरान नदी के किनारे लोगों की भीड़ लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद से युवक के परिजन भी नदी के किनारे मौजूद हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के गांव में मातम छाया है।

ये भी पढ़ें  समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव बिगुल फूंकने अखिलेश महाराष्ट्र जा रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link