Uttar Pradesh

लखनऊ : अयोध्या के एडीएम बने इंद्रकांत द्विवेदी, सात अन्य पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, 9 दिसंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के आठ पीसीएस अधिकारियों का शासन ने ट्रांसफर कर दिया है। इस फेरबदल में इंद्रकांत द्विवेदी को अयोध्या का एडीएम बनाया गया है। वे अभी तक बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट थे।

अमित भारतीय को वाराणसी में एडीएम की जिम्मेदारी

यूपी के आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त
अजय नारायण सिंह को एडीएम (नागरिक आपूर्ति) आगरा के पद पर तैनात किया गया है। अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर अमित भारतीय को एडीएम (सिविल सप्लाई) वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:

शिवानी सिंह राजस्व परिषद से अटैच

उप आवास आयुक्त मेरठ अजय कुमार अम्बष्ट को मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर, एडीएम (न्यायिक) पीलीभीत अजीत परेश को सीआरओ वाराणसी, एसडीएम चित्रकूट पंकज वर्मा को नगर मजिस्ट्रेट गोंडा और एसडीएम आगरा सतीश कुमार कुशवाहा को एडीएम (न्यायिक) संभल बनाया गया है। बाल विकास पुष्टाहार की उपनिदेशक शिवानी सिंह को वहां से हटाकर राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की केस लिस्टिंग व्यवस्था पर जताई चिंता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link