Raebareli City

दिवाली पर खूब छलके जाम : रायबरेली में ‘शौकीनों’ ने छह दिन में गटक डाली 6.71 करोड़ की शराब

कुल बिक्री में से 3 करोड़ 78 लाख रुपये की खपत सिर्फ देशी शराब की हुई, 1 करोड़ 90 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब और 1 करोड़ 3 लाख रुपये की बीयर हुई आपत

विजय पटेल

रायबरेली, 30 अक्टूबर 2025:

दिवाली की रोशनी के बीच यूपी के रायबरेली में जाम भी जमकर छलके! त्योहार के जोश में जिले के शराब प्रेमियों ने ‘पीने’ के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 19 से 24 अक्टूबर तक महज छह दिनों में 6 करोड़ 71 लाख रुपये की शराब बिक गई।

WhatsApp Image 2025-10-29 at 6.30.06 PM
liquor sale in diwali

इस बंपर बिक्री ने न केवल दुकानदारों के चेहरे खिला दिए, बल्कि विभाग को भी हैरान कर दिया। आंकड़ों से पता चलता है कि देशी शराब एक बार फिर रायबरेली वालों की पहली पसंद रहीहै। कुल बिक्री में से 3 करोड़ 78 लाख रुपये की खपत सिर्फ देशी शराब की हुई।

ये भी पढ़ें:

वहीं, अंग्रेजी शराब ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसकी बिक्री 1 करोड़ 90 लाख रुपये रही। ठंड की दस्तक के बावजूद बीयर प्रेमियों ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी और 1 करोड़ 3 लाख रुपये की बीयर गटक ली।

Advertisement

आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि “त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद तो थी, लेकिन छह दिनों में 6.71 करोड़ की शराब बिक्री ने सभी को चौंका दिया। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में देशी शराब की खपत में जबरदस्त उछाल देखा गया।” स्पष्ट है कि इस दिवाली रायबरेली में दीयों के साथ-साथ जाम भी खूब झिलमिलाए!

WhatsApp Image 2025-10-29 at 6.30.06 PM (1)
liquor sale in diwali

ये भी पढ़ें  AIIMS Raebareli का अलर्ट : हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति स्ट्रोक का शिकार, लक्षण दिखते ही पहुंचें अस्पताल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link