Lucknow City

राममंदिर चढ़ावा घपला : योगी के तंज पर अखिलेश का पलटवार, बोले- BJP का ‘लंकाकांड’ अयोध्या में ही होगा

सपा प्रमुख ने एक्स पर राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा-भाजपाई भगवान के ऑडिट से नहीं बच पाएंगे, इस्तीफों, कथित चंदा गड़बड़ी, केयर फंड और NEET पेपर लीक का जिक्र करते हुए कई सवाल उठाए

लखनऊ, 26 जून 2026:

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज है। संतकबीरनगर की जनसभा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा पर तंज कसने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट के जरिए भाजपा पर तीखा हमला बोला।

अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा। उन्होंने कहा कि दानभक्तों का मुखौटा उतर गया है क्योंकि प्रभु की अलौकिक शक्ति ने अपना चमत्कार दिखा दिया। अब भाजपाइयों के अहंकार की चमचमाती लंका के साम्राज्य का भी अंत होगा और लंकाधिपति का भी।

सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि भाजपा के लिए अमृतकाल अब काल बनकर आया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि यह सरकार कहती थी कि उसके राज में इस्तीफे नहीं होते। चढ़ावा, चंदा और दान चोरी से आहत जनता कटाक्ष कर रही है कि भाजपाई कह रहे हैं हमने कहा था कि इस्तीफा नहीं होता, हमने इस्तीफा नहीं बल्कि त्यागपत्र दिया है।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि अभी तो भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के काले कारनामों का पहला अध्याय खुला है। बंटवारे की इस लड़ाई में पार्टी, संघ, सभा, परिषद, वाहिनी और ट्रस्ट की टोली एक-दूसरे की पोल खोलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले कि लोग चोरी के माल से भरा अपना झोला-बोरा लेकर इधर-उधर भागें, बॉर्डर बंद कर दिए जाएं।

उन्होंने पोस्ट में केयर फंड का भी जिक्र किया। लिखा कि अब केयर फंड के साथ-साथ अनरजिस्टर्ड लोगों को भी अपने कुकृत्यों का हिसाब देना होगा। साथ ही दावा किया कि भगवान के ऑडिट से भाजपाई गिरोह बच नहीं पाएगा। पोस्ट के आखिर में अखिलेश यादव ने NEET परीक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने लिखा कि छात्र कह रहे हैं कि जब इस्तीफे शुरू हो गए हैं तो लीकाधिपति का भी इस्तीफा करवा दीजिए।

READ MORE

ये भी पढ़ें  पेपर लीक बिल पर संसद में संग्राम : विपक्ष के हंगामे से ठप रही लोकसभा, सरकार बोली- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button