Lucknow City

एसीपी ऑफिस के पास टप्पेबाजी…नोटो का बंडल दिखा कर सोने के जेवर ले उड़े युवक

हॉस्पिटल में भर्ती बहू का हालचाल जानने के लिए घर से निकली थी महिला, फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 29 नवंबर 2025:

राजधानी लखनऊ में दुबग्गा स्थित एसीपी कार्यालय के पास शनिवार की दोपहर टप्पेबाजों ने एक महिला को झांसा देकर सोने के जेवर और नकदी लूट लिए। दो युवकों ने नोटों की गड्डी दिखाकर महिला को झांसा दिया और मौका पाकर उसके जेवर लेकर फरार हो गए।

दुबग्गा के सैंथा निवासी सुशीला ने बताया कि वह अपनी बहू को देखने निजी अस्पताल जा रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे एसीपी कार्यालय के पास दो अज्ञात युवक मिले। उन्होंने मोबाइल नंबर पर बात कराने का बहाना बनाकर उन्हें रोका। बातचीत के दौरान युवकों ने करीब ढाई लाख रुपये की नकदी से भरा नोटों का बंडल दिखाया और उसे बातों में उलझाकर भ्रमित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

इसी दौरान टप्पेबाज महिला के कान में पहने सोने के बाला, गले का लॉकेट और दो सौ रुपये नकद लेकर चंपत हो गए। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक, पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति मुर्मू का लखनऊ दौरा कल : कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू... जानें पूरा रूट प्लान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link