Lucknow City

लखनऊ में ‘शोले’ वाला सीन : रेलवे स्टेशन के पास युवक चढ़ा पानी की ऊंची टंकी पर… थम गईं सांसें

इलाके में मच गई अफरा-तफरी, जमा हो गई भीड़, लोग वीडियो बनाने लगे, पुलिस की मान मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतरा, तलाशी जा रही वजह

लखनऊ, 2 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। कुछ ही मिनटों में मौके पर भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलते ही गुलजार नगर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक टंकी के ऊपरी हिस्से तक पहुंच चुका था। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली कराया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

WhatsApp Image 2025-11-02 at 11.45.40 AM
Lucknow: Man Climbs Water Tank

करीब आधे घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस की सूझबूझ और शांतिपूर्ण वार्ता से युवक आखिरकार नीचे उतर आया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान हो गई है और उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह टंकी पर किस वजह से चढ़ा।

Advertisement

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग वीडियो और फोटो लेने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते पुलिस की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

ये भी पढ़ें  कुकरैल से गोमती नगर तक...घेर रहा है स्मॉग का जाल! जानिए कितना रहा लखनऊ का AQI

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link