Lucknow City

UP में वोटर बनने का मौका : 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेगा विशेष कैंप, जानें कैसे जुड़वाएं नाम

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के लिए निर्वाचन आयोग की पहल, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, फॉर्म-6 से होगा पंजीकरण

लखनऊ, 14 अक्टूबर, 2026:

यूपी में अगर अभी तक आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या आप पहली बार मतदान का अधिकार हासिल करने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेशभर में मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 17 और 24 अक्टूबर को सभी जनपदों के हर मतदेय स्थल पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के जरिए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का अवसर मिलेगा।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को सूची से जोड़ना है। दोनों विशेष कैंप दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे। ऐसे में जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे निर्धारित समय पर अपने बूथ पर पहुंचकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

फॉर्म-6 के साथ ले जाने होंगे जरूरी दस्तावेज

विशेष कैंपों में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध रहेंगे। नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरकर जमा करना होगा। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराने होंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से हर मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। इह पर फॉर्म भरने और पंजीकरण की प्रक्रिया समझने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

हर बूथ पर निगरानी, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए निर्वाचन विभाग ने निगरानी की भी व्यापक व्यवस्था की है। जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों का पर्यवेक्षण करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण करेंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी कैंपों के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

Advertisement

up-me-voter-banane-ke-liye-17-24-october-ko-lagenge-special-camp (2)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बूथ पर कैंप का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त आवेदनों का व्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाए और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि अभियान में किसी तरह की लापरवाही न हो।

सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार

विशेष कैंपों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को भी कैंपों की तारीखों की जानकारी दी जाएगी। कैंपों के चयनित फोटो और वीडियो जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट तथा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए जाएंगे। नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 17 या 24 अक्टूबर को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। नाम दर्ज नहीं होने और निर्धारित पात्रता पूरी करने की स्थिति में फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं।

ये भी पढ़ें  योगी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- सपा ने किया था उनका अपमान, ये P से पाकिस्तान भी बता देंगे

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link